Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान क्रैश, 66 की मौत

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार

बोगोटा, कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं और चार सैनिक अब भी लापता हैं।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, मृतकों में 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। दुर्घटना दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में, पेरू सीमा के पास हुई।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। विमान में कुल 114 सैनिक और 11 क्रू सदस्य सवार थे। सेना ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे गंभीर हादसा बताते हुए कहा कि जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सेना के आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक कदम पहले ही तय किए जा चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण उन्हें लागू नहीं किया जा सका।

राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि सेना के लिए नए हेलीकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट विमान और एंटी-ड्रोन सिस्टम की खरीद जल्द की जानी चाहिए, ताकि सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, बाद में गंभीर घायलों को बोगोटा के अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया।

रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी हमले या आतंकी गतिविधि के प्रमाण नहीं मिले हैं और फिलहाल इसे दुर्घटना ही माना जा रहा है। हादसे के बाद विमान में लगी आग के कारण उसमें मौजूद गोला-बारूद भी फटने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह विमान 2020 में अमेरिका से प्राप्त किया गया था और हाल ही में इसका मेंटेनेंस भी किया गया था। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की संभावना कम मानी जा रही है, हालांकि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन क्यों फेल हुए।

हादसे में क्रैश हुए सी-130 हरक्यूलिस विमान को जानिए:
सी-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए किया जाता है।

यह विमान कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है। यह एक बार में भारी सामान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री ले जा सकता है।

इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम की जानकारी जुटाने जैसे कामों में भी होता है। सी-130 हरक्यूलिस एक बार में लगभग 42,000 पाउंड (करीब 19,000 किलोग्राम) तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है।