Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खरीफ महाभियान-2026 पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: सीवान शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 के तहत सोमवार को अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र प्रसाद, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण तथा प्रगतिशील महिला कृषक उपस्थित रहीं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रसार कर्मी किसानों और कृषि विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने किसानों तक विभाग की योजनाओं एवं नई कृषि तकनीकों को पहुंचाने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने धान, मक्का, अरहर सहित खरीफ फसलों की समय पर बुआई, उन्नत बीजों के उपयोग, मिट्टी जांच आधारित उर्वरक प्रयोग तथा समेकित कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, एटीएम-बीटीएम तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।