Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खामेनेई हत्याकांड पर रूस ने जताई गहरी चिंता

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। रूसी सरकारी मीडिया एजेंसी तास के अनुसार, पुतिन ने इस घटना को “सनक में की गई हत्या” करार देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों का खुला उल्लंघन बताया है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाना वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्रीय तनाव और भड़क सकता है तथा इसका असर पूरी दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। पुतिन ने इसे “खतरनाक मिसाल” बताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों का समाधान सैन्य हमलों या लक्षित हत्याओं से नहीं किया जा सकता।

तास की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने खामेनेई को एक “उल्लेखनीय राजनेता” बताया और कहा कि उन्हें रूस में सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयम बरतने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने की अपील की।

इस बयान के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पश्चिम एशिया में पहले से ही बढ़ते सैन्य तनाव के बीच रूस की यह प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

विश्लेषकों का कहना है कि पुतिन का यह बयान संकेत देता है कि मॉस्को इस घटनाक्रम को केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि व्यापक अंतरराष्ट्रीय स्थिरता से जुड़ा विषय मान रहा है।

फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन रूस के इस कड़े बयान ने वैश्विक कूटनीति में नए समीकरणों की संभावना को जन्म दे दिया है।