नेशनल डेस्क, श्वेता प्रिया
Pm
नई दिल्ली
गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित गणेश पूजा में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देश की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी रहे मौजूद
पूजा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने भगवान गणेश की पूजा की और गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
PM मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के कल्याण और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
गणेश चतुर्थी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गणेश उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता है।






