Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप: झारखंड में आदिवासियों को बनाया जा रहा मुसलमान

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |
रांची में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने झारखंड में आदिवासियों के जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मुस्लिमों के पक्ष में काम कर रही है, जबकि आदिवासी समाज की उपेक्षा हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने रेशम उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और बिहार चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी।


केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे जहां उन्होंने तसर अनुसंधान केंद्र के 61वें स्थापना दिवस पर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह झारखंड में आदिवासियों को मुसलमान बनाने की साजिश को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज को केवल नारों से नहीं, ठोस विकास की जरूरत है।

गिरिराज सिंह ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार आदिवासियों को उनकी जमीन का अधिकार दे और जंगलों में फलदार वृक्ष लगाए, जिससे आदिवासी न केवल खेती कर सकें बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में 80 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र है, लेकिन उसमें फलदार पेड़ नहीं हैं, जबकि ऐसे पेड़ जलवायु परिवर्तन और गरीबों के जीवन सुधार दोनों में मदद कर सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा भी लगाया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित भारत मिशन का हिस्सा बताया।

बिहार चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि “चोर, चोरी के खिलाफ बोल रहा है”। उन्होंने राजद को ‘परिवारवाद’ और ‘भ्रष्टाचार’ की पार्टी बताया और दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने "मेरा रेशम, मेरा अभियान" की भी शुरुआत की और कहा कि अगले सौ दिनों में एडवांस टेक्नोलॉजी खेतों तक पहुंचेगी, जिससे एक लाख किसानों को फायदा होगा। यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम बताया गया।