Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गुजरात में AAP से घबराई BJP: आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप

नेशनल डेस्क, वेरोनिका राय।

गुजरात में AAP की बढ़ती ताकत से घबराई BJP: आतिशी ने लगाए ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप...

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा अब केंद्रीय जांच एजेंसियों – ईडी और सीबीआई – का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आतिशी ने कहा कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में AAP की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है।

आतिशी ने कहा, “गुजरात में विसावदर उपचुनाव में गोपाल इटालिया की जीत ने यह साबित कर दिया है कि राज्य की जनता अब भाजपा से तंग आ चुकी है और AAP को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। इसी से डरकर भाजपा ने ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का फिर से इस्तेमाल शुरू कर दिया है। फर्जी मुकदमे बनवाए जा रहे हैं ताकि आप नेताओं को डराया जा सके।”

उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान भाजपा ने AAP को हराने के लिए हर हथकंडा अपनाया—बेइंतहा पैसा खर्च किया गया, ड्राई स्टेट में शराब तक बांटी गई, पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया, कार्यकर्ताओं को धमकाया गया, प्रत्याशी को तोड़ने की कोशिश की गई—लेकिन जनता ने भाजपा की हर चाल को नकारते हुए आप को भारी अंतर से जीत दिलाई।

आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी और सीबीआई को "पिंजरे का तोता" कहा है और उनके दुरुपयोग को दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, “CBI, ED, ACB या दिल्ली पुलिस—किसी भी एजेंसी ने जब भी जांच की, AAP के किसी भी नेता पर एक पैसे का भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ। जितनी मर्जी जांच करा लें, आप के पास छिपाने को कुछ नहीं है।”

उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा, “हम इन फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। 'आप' ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। हम गुजरात में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और इस बार भाजपा को हराकर सरकार बनाएंगे।”

प्रेस वार्ता के दौरान आतिशी ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के हर विभाग की जांच हो चुकी है—चाहे वो शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण या महिला सुरक्षा से जुड़ा हो। “केंद्र सरकार ने हमारी 400 फाइलें महीनों तक रोके रखीं, फिर भी एक पैसे का घोटाला नहीं मिला,” उन्होंने कहा।

 

अंत में आतिशी ने स्पष्ट किया कि गुजरात में AAP की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है क्योंकि लोग अब बदलाव चाहते हैं। “पानी में डूबे सूरत, जर्जर सड़कें, खराब अस्पताल और 30 साल की भाजपा की विफलता—गुजरात अब AAP को विकल्प मान रहा है। और यही डर भाजपा को सता रहा है,” उन्होंने कहा।

AAP ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि वह न तो दबेगी, न झुकेगी और न ही डरेगी। AAP का लक्ष्य है—जनता की सेवा और गुजरात में बदलाव की सरकार।