Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गैस की किल्लत व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम तथा बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
अनंत तिवारी (प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी दारौंदा) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 531 पर प्रदर्शन करते हुए दारौंदा बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। एलपीजी गैस की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन लागत भी बढ़ गई है। इसके साथ ही बिजली दरों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
कार्यक्रम में मोहम्मद हक, डॉ. आफताब आलम, विनोद सिंह, जयनाथ यादव, प्रभूनाथ भारती, बूधन पाण्डेय, विनोद शर्मा, जय किशुन शर्मा, कमलेश राम, कामेश्वर सिंह, डॉ. अलाउद्दीन खान, विजय दूबे एवं शशि भूषण तिवारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।