Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गोपालगंज में योगी बोले: बिहार को अब जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

गोपालगंज में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महम्मदपुर में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार को अब जंगलराज नहीं, विकासराज की जरूरत है और मोदी-नीतीश के नेतृत्व में राज्य को भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है।

चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में मंगलवार को गोपालगंज की सियासत में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के गोविंद दास हाई स्कूल परिसर, महम्मदपुर में आयोजित भाजपा की विशाल सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने जनसैलाब को संबोधित किया। मंच पर पहुंचते ही जय श्रीराम, भारत माता की जय और मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से भरे नजर आए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार को अब जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को भय, भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त कराया गया है। जिन लोगों ने कभी बिहार को अराजकता और अपराध की आग में झोंका था, वे अब फिर लौटना चाहते हैं, लेकिन जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। छह नवंबर को होने वाले मतदान में जनता कमल और तीर के निशान पर बटन दबाकर बिहार की विकास यात्रा को आगे बढ़ाए।

एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार की सूरत बदल दी है। जनता अब विकास चुने, विनाश नहीं। आशीर्वाद मिला तो अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। सभा में विधानसभा संयोजक शुभ नारायण सिंह, बबन सिंह सहित जदयू और भाजपा के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। हजारों की भीड़ उमड़ी और माहौल पूरी तरह जोश से भरा रहा। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस बल और गश्ती दल मुस्तैद रहे। सभा शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।

योगी आदित्यनाथ की यह रैली एनडीए के प्रचार अभियान की सबसे ऊर्जावान और निर्णायक सभा साबित हुई। अंत में जय श्रीराम और जय बिहार के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।