Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

“गोल्डी यादव और दामिनी यादव का होली स्पेशल ‘रंग में राजा जी’ हुआ रिलीज”

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई। भोजपुरी संगीत जगत में होली के अवसर पर एक नया धमाका हुआ है। लोकप्रिय गायिका गोल्डी यादव और उभरती अभिनेत्री दामिनी यादव का नया होली गीत ‘रंग में राजा जी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। गाने को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं गोल्डी यादव की आवाज इस गीत में एक बार फिर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रही है। वहीं दामिनी यादव की अदाकारी और रंग-बिरंगे अंदाज ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है। दोनों कलाकारों की जोड़ी पहली बार किसी होली स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ नजर आई है, जिसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है।

‘रंग में राजा जी’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने में पारंपरिक होली के रंगों के साथ आधुनिक संगीत का तड़का लगाया गया है। वीडियो में होली की मस्ती, रंग-गुलाल और नृत्य की झलकियां दर्शकों को उत्सव का पूरा एहसास कराती हैं।

गीत के बोल और संगीत भी काफी कैची हैं, जो युवाओं के बीच खासे पसंद किए जा रहे हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने ने हजारों व्यूज हासिल कर लिए हैं और लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। निर्माता-निर्देशक को उम्मीद है कि यह गीत इस साल की होली प्लेलिस्ट में प्रमुख स्थान बनाएगा।