Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ग्रेटर नोएडा: पुलिस एनकाउंटर में 2 अपराधी घायल

क्राइम डेस्क, प्रीति पायल |

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक और जारचा थाना क्षेत्र में 18 अगस्त 2025 की रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हुए हैं।

रविवार की रात जब इकोटेक और जारचा थाना की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में जांच कर रही थी, तो बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

दोनों घायल अपराधी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। पहला अपराधी जारचा थाना क्षेत्र का निवासी है जो एक महिला की हत्या के मामले में फरार था। दूसरा अपराधी इकोटेक-III थाना क्षेत्र से संबंधित है, जिसके पास से महिलाओं के अश्लील फोटो-वीडियो मिले हैं जिनका वह दुरुपयोग करता था।

पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस और अलीगढ़ से चोरी हुई एक बाइक बरामद की है। दूसरे अपराधी के मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।

दोनों घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।