Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

घर में निकला विशाल विषैला सांप, परिवार में दहशत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा प्रखंड के सिरसांव मठिया गांव में शुक्रवार देर रात्रि को मुंशी साह के  घर में विषैला एवं विशाल सांप निकल आने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। सांप को देखते ही घर के सदस्य घबराकर बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी सावधानी बरतते हुए सांप पर नजर बनाए रखी और उसे घर के अंदर से बाहर निकालने का प्रयास किया। सांप के विशाल आकार को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में अक्सर सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों में प्रवेश कर जाते हैं। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने तथा घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।

सांप निकलने की खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचते रहे। समय रहते सतर्कता बरतने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।