लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान । दारौंदा प्रखंड क्षेत्र की जलालपुर, कोडारी कला, बगौरा एवं छेरही पंचायतों में मंगलवार को मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं लाभ प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों ने कुल 29 आवेदन जमा किए। वहीं, 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक कागजात एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस दौरान जलालपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी, प्रतिनिधि अरुण सिंह एवं सुरेंद्र प्रसाद ने बीडीओ शिम्पी कुमारी व आरओ स्वर्णिका चंद्रा को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर सीओ वेद प्रकाश नारायण, बीईओ सौरभ सुमन, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्रखंड नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी, पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय कुमार, सीएचओ विकास कुमार ठाकुर, स्वास्थ्यकर्मी संदीप कुमार, एएनएम रेनू देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।







