Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चिरैया: 1 करोड़ के हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, मणिपुर कनेक्शन का खुलासा

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण: जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) सिकरहना उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने पावर ग्रिड के समीप छापेमारी कर एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव निवासी प्रकाश कुमार (पिता– पन्नालाल साह) और वीर सिंह बैरिया गांव निवासी शत्रुघ्न ठाकुर (पिता– भन्नु ठाकुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा था।

गोपनीय सूचना पर की गई कार्रवाई

चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर इलाके में किसी को हेरोइन की डिलीवरी देने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पावर ग्रिड के पास घेराबंदी की और दोनों तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

बरामद हेरोइन का वजन 509 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा

पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने इस रैकेट से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम बताए हैं। इनमें मणिपुर निवासी वैनिंग हैंगसिंग, उमेश महतो, हरिनाथ राय, रामप्रवेश राय उर्फ मनोज यादव, पलनवा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी एक अज्ञात व्यक्ति जिसे ‘मुखिया जी’ कहा जाता है, सुमन यादव और रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसरा गांव निवासी अरुण यादव शामिल हैं।

पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि नामजद आरोपी हरिनाथ राय पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी के एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसकी भी गहन पूछताछ करेगी। वहीं ‘मुखिया जी’ की वास्तविक पहचान को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

इस सफल अभियान का नेतृत्व डीएसपी उदय शंकर ने किया। उनके साथ चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार, सिपाही संजीव कुमार और धर्मेंद्र कुमार प्रजापति शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे अभियान को एक नई सफलता मिली है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।