Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनावी भिड़ंत में सौहार्द का मिसाल: देवा गुप्ता और डॉ. अतुल ने दिखाई शालीनता

लोकल डेस्क - आर्या कुमारी

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिलचस्प और सकारात्मक नज़ारा देखने को मिला। चुनावी माहौल जहां आम तौर पर तेज आरोप-प्रत्यारोप से गर्म रहता है, वहीं राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता और जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अतुल कुमार ने बिल्कुल अलग तस्वीर पेश की।

दोनों नेता जुम्मे के दिन प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गए। ऐसे मौकों पर अक्सर तनाव बढ़ जाता है, लेकिन यहां स्थिति उल्टी निकली। देवा गुप्ता ने आगे बढ़कर नम्रता से डॉ. अतुल कुमार को प्रणाम किया, जिसे डॉ. अतुल ने मुस्कान के साथ स्वीकार किया।

इस छोटे से पल ने भीड़ का ध्यान तुरंत खींच लिया और कई लोग इस सौहार्दपूर्ण व्यवहार की चर्चा करते दिखे। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच ऐसी शालीनता काफी कम देखने को मिलती है, जिसने इलाके में सकारात्मक संदेश भेजा।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की तारीफ की और कहा कि नेताओं का ये रवैया चुनावी बहस को स्वस्थ और सम्मानजनक बना सकता है। कई मतदाताओं का मानना है कि अगर चुनावी माहौल में ऐसी परिपक्वता बढ़े तो लोकतंत्र और मजबूत होगा।