Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनाव के दौरान गोली चलने के मामले में 5 पर प्राथमिकी दर्ज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा रामगढ़ा पैक्स चुनाव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार सिंह ने दारौंदा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके ऊपर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई।

दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल की शाम करीब 4:58 बजे वे अपने क्षेत्र में थे, तभी कुछ लोग उनके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि अमित सिंह और अनुप सिंह बाइक से आए और अनुप सिंह ने पिस्टल से उन पर दो फायर कर दिए। हालांकि वे बाल-बाल बच गए और गोली ऊपर से निकल गई। इसके बाद उसी पंचायत के नितिन सिंह, मृत्युंजय सिंह एवं प्रताप सिंह ने अपाची मोटरसाइकिल से जाकर फायरिंग किया, उसमें भी बच गए, इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई 

घटना के बाद अन्य आरोपित भी मौके पर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह जैनेंद्र कुमार सिंह वहां से अपनी जान बचाकर निकल सके।
घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में दारौंदा थाना कांड संख्या 181/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि  पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।