Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ पटना पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

इस तरह की वारदातों को लेकर आम लोगों से सूचना उपलब्ध कराने की जारी की अपील 

 खुद वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुरू किया गया है विशेष अभियान  

पटना,राजधानी पटना में हाल के दिनों में हुई चेन छिनतई की वारदातों को पटना पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है।

इसके लिए पटना पुलिस लगातार वाहन चेकिंग, गश्ती व्यवस्था और तकनीकी निगरानी के माध्यम से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि हाल के दिनों में पटना पुलिस ने ऐसे कई मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामन की बरामदगी भी की है। इस मामले में समय-समय पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी जाती रही है। चेन छिनतई मामले में संबंधित कदमकुंआ थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेंद्र नगर में विगत 20 अप्रैल की रात्रि लगभग आठ बजे एक महिला से चेन छिनतई के संबंध में अभी तक उन्हें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर और अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया जा सके।

उधर, कदमकुआं के थानाध्यक्ष ने बताया कि विगत 20 अप्रैल को जिस महिला के साथ चेन छिनतई की वारदात हुई है, उनसे आवेदन की मांग की गई है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कदमकुआं थाना क्षेत्र में विगत 15 अप्रैल को भी एक व्यक्ति से चेन छिनतई की घटना हुई थी। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा कदमकुआं थाना कांड संख्या 294/26, दिनांक 15 अप्रैल, 2026 दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तार की कार्रवाई की जा रही है। इन घटनाओं को देखते हुए पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में सतर्कता पूर्वक ग़श्ती एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है।