Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छठ पर्व पर बृजेश्वर प्रसाद चौधरी की पहल, जगन्नाथपुर के सभी वार्डों में निःशुल्क चूना और अबीर का वितरण

नेपाल डेस्क, मुस्कान सिंह।

बीरगंज: नेपाल के पर्सा जिले के जगन्नाथपुर गांवपालिका में छठ महापर्व को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से स्थानीय समाजसेवी बृजेश्वर प्रसाद चौधरी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने गांवपालिका क्षेत्र के छठ घाटों, गांवों और टोलों की सफाई एवं सजावट के लिए निःशुल्क चूना और अबीर का वितरण शुरू किया है।

शनिवार की सुबह जगन्नाथपुर गांवपालिका-4 के सुहपुर स्थित हुलाकी सड़क किनारे अपने आवास परिसर से चौधरी ने इस वितरण अभियान की शुरुआत की। इसके तहत छठ घाटों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ गांवों की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को पर्व के अनुरूप सजाने के लिए जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

चौधरी ने बताया कि उनका उद्देश्य गांवपालिका के सभी वार्डों के छठ घाटों और गांव-टोलों तक यह निःशुल्क सहयोग पहुंचाना है। गांवपालिका के सभी छह वार्डों के विभिन्न गांवों और टोलों में चूना एवं अबीर का वितरण किया जा चुका है। हालांकि, कुछ स्थान अभी छूटे हुए हैं, जहां भी सामग्री पहुंचाने का प्रयास जारी है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक शेष गांवों और टोलों में भी जरूरत के अनुसार चूना एवं अबीर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उनकी कोशिश है कि गांवपालिका के सभी 28 गांवों और टोलों तक यह सेवा पहुंचे, ताकि कोई भी स्थान इस सहयोग से वंचित न रहे।

छठ महापर्व तराई-मधेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर व्रती और श्रद्धालु नदी, तालाबों तथा अन्य जलाशयों के किनारे बने छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में छठ घाटों की साफ-सफाई, सजावट और बेहतर व्यवस्था का विशेष महत्व होता है।

पर्व के दौरान गांवों की सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और छठ घाटों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से की गई इस पहल से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। चूना और अबीर के वितरण से घाटों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को सजाने में भी मदद मिलेगी।

अपने निजी प्रयास से गांवपालिका के सभी गांवों और टोलों तक सहयोग पहुंचाने में जुटे चौधरी का कहना है कि उनकी कोशिश है कि कोई भी गांव या टोला इस सुविधा से वंचित न रहे। उनका उद्देश्य छठ महापर्व को आपसी सहयोग, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाने का माहौल तैयार करना है।

धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव के प्रतीक छठ महापर्व के अवसर पर बृजेश्वर प्रसाद चौधरी की इस पहल को स्थानीय स्तर पर समाज के प्रति सराहनीय सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

छठी मैया हम सभी का कल्याण करें। जय छठी मैया!