Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

छपरा जंक्शन पर 10 वर्षीय बालक को RPF ने परिजनों से मिलाया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

छपरा : छपरा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) छपरा की सतर्कता से 10 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। यह कार्रवाई "बचपन बचाओ अभियान" के तहत की गई।

आरपीएफ के अनुसार, 27 जुलाई को छपरा जंक्शन पर गश्त के दौरान उप निरीक्षक विशाल पाली और सीआईबी आरपीएफ के आरक्षी दिलीप कुमार ने यात्री प्रतीक्षालय में एक बालक को अकेला और सहमा हुआ पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल कुमार पटेल (10), निवासी वैशाली, बताया। बालक ने बताया कि वह भूलवश ट्रेन में चढ़ गया था और नींद खुलने पर खुद को छपरा जंक्शन पर पाया।

आरपीएफ ने बालक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों से संपर्क किया। सत्यापन के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की उपस्थिति में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालक को उसकी माता किरण कुमारी के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों ने आरपीएफ का आभार जताया।