Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना कार्य का मकान सूचिकारण की प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड के पुनर्थु खुर्द पंचायत के ख़म्हौरा गांव में जनगणना का कार्य मकान सूचिकारण की प्रक्रिया के साथ शुभारंभ कर दिया गया है।

इस पुनीत कार्य की शुरुआत जनगणना के ऑब्जर्वर शंकर शरण श्रीवास्तव और लक्ष्मी मिश्रा ने ख़म्हौरा गांव पहुंचकर इस कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इसमे खास बात यह रही कि उन्होंने स्वयं अपने हाथों से मकान सूचिकारण का कार्य दिवाल पर लिखकर इसकी शुरुआत की, जिससे इस अभियान को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश मिला।
इस मौके पर दारौंदा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों की उपस्थिति ने इस कार्य की गंभीरता और महत्व को और भी स्पष्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि सभी कर्मियों को पहले विधिवत प्रशिक्षण दिया गया था, ताकि मकान सूचिकारण का कार्य पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ किया जा सके।
वहीं, इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए सुपरवाइजर कमलेश बैठा और प्रगणक दिलीप सिंह ने मकान सूचिकारण की जिम्मेदारी संभाली। सूचिकारण की शुरुआत गांव की निवासी मौतीझारी देवी के मकान से की गई, जबकि दूसरे क्रम में मुस्तफा मियां के घर का विवरण दर्ज किया गया।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह व्यवस्थित तरीके से किए जा रहे सूचिकारण से जनगणना का डेटा अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगा, जिससे सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में काफी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल, इस पहल से स्थानीय लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है और ग्रामीणों ने इस कार्य में सहयोग देने का भरोसा भी जताया है।