Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना कार्य में एचएलबी स्तर पर शून्य प्रगति मिलने के बाद 87 प्रगणकों को नोटिस जारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में एच एल बी स्तर पर शून्य प्रगति मिलने के बाद दारौंदा प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ ने 87 प्रगणकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि 11 मई को जनगणना कार्यों की समीक्षा के दौरान एच एल बी  संख्या 03, 07, 09, 10, 13, 15 समेत कुल 87 एचएलबी में एक भी परिवार, मकान अथवा भवन का सर्वे  पर अपलोड नहीं पाया गया। इससे जिला जनगणना पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने में प्रशासन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। बीडीओ ने इसे भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण जनगणना कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता माना है। उन्होंने सभी संबंधित प्रगणकों को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपने-अपने एच एल बी  क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें तथा जनगणना वाटसप ग्रुप  में रिपोर्ट भेजें। साथ ही कार्य में बरती गई लापरवाही को लेकर लिखित स्पष्टीकरण भी देना होगा।