Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना सूचीकरण कार्य की समीक्षा को लेकर सुपरवाइजरों की हुई बैठक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। दारौंदा जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य की समीक्षा को लेकर सोमवार को सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर चार्ज पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन ने की।

बैठक में बताया गया कि प्रखंड की 17 पंचायतों के 326 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) क्षेत्रों में अब तक 31,713 मकानों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से पूरी कर ली गई है। यह कुल अनुमानित मकानों का 80.76 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान सभी सुपरवाइजरों ने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट साझा की।
अधिकारियों ने बताया कि शेष क्षेत्रों में भी प्रगणक घर-घर पहुंचकर तेजी से डिजिटल सर्वे कार्य में जुटे हैं। जनगणना कार्य को गति देने के लिए प्रखंड प्रशासन लगातार फील्ड में सक्रिय है। दारौंदा प्रखंड में अनुमानित मकानों की संख्या 39,470 तथा जनसंख्या 2,21,696 है।