Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जन सुराज से टिकट, मनीष कश्यप बोले- बदलेंगे चनपटिया

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह 18 अक्टूबर को धनतेरस के शुभ अवसर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

जन सुराज से टिकट मिलने के बाद मनीष कश्यप ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज जन सुराज पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और चनपटिया विधानसभा से मुझे पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उदय सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी तथा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वह पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया। मनीष कश्यप ने लिखा, “अब समय आ गया है चनपटिया को बदलने का, जनता के हक की आवाज बनने का, जन सुराज के सपने को साकार करने का।”

लोगों से समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने लिखा, “आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।