Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जिम से बाहर निकलते ही हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम करीब 7 बजे शामली कोतवाली क्षेत्र में जिम से बाहर निकलते समय हुई। बदमाशों ने अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिम से निकलते ही बदमाशों ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान बुधवार शाम जिम गए थे। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्टों के अनुसार, वारदात में कई राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से मिली पहचान

अंकित बालियान शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणवी संगीत जगत में सक्रिय थे और यूट्यूब पर भी उनके गाने लोकप्रिय थे। ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से उन्हें खास पहचान मिली थी। इससे पहले 2023 में उनके शामली दौरे के दौरान रोड शो को लेकर भी वह चर्चा में आए थे।

पुलिस जांच में जुटी

हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।