Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जियोहॉटस्टार और कलर्स लेकर आ रहे हैं ‘भोजपुरी बवाल’, भोजपुरी सितारों की असली जिंदगी से रूबरू होंगे दर्शक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

भोजपुरी मनोरंजन जगत के लोकप्रिय सितारे अब दर्शकों के सामने अपनी असली जिंदगी की झलक दिखाने के लिए तैयार हैं। जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी ने अपनी नई प्रीमियम सेलिब्रिटी फॉलो-रियलिटी सीरीज ‘भोजपुरी बवाल’ की घोषणा की है। यह शो भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी को करीब से दिखाएगा। 

इस शो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, यह सीरीज पारंपरिक रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग होगी, क्योंकि इसमें न कोई टास्क होगा, न एलिमिनेशन और न ही किसी तरह का बनावटी ड्रामा। कैमरे इन सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी के शांत गवाह बनेंगे और दर्शकों को उनके असली व्यक्तित्व से रूबरू कराएंगे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भोजपुरी बवाल’ भारत की पहली प्रीमियम “फॉलो-रियलिटी” सीरीज बताई जा रही है। शो में स्टारडम के पीछे की मेहनत, पारिवारिक दबाव, फैन फॉलोइंग, महत्वाकांक्षा, प्रतिस्पर्धा, विवाद और संघर्ष जैसे पहलुओं को बेहद करीब और भावनात्मक अंदाज में दिखाया जाएगा। 

जियोस्टार के हिंदी और अंग्रेजी एंटरटेनमेंट बिजनेस प्रमुख आलोक जैन ने कहा कि भोजपुरी मनोरंजन भारत के सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय मनोरंजन उद्योगों में से एक बन चुका है और यह शो उसकी वास्तविकता, भावनाओं और संस्कृति को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाएगा। 

मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज सिर्फ भोजपुरी दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे देश के दर्शकों को भोजपुरी संस्कृति और सितारों की जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका देगी। शो जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।