Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जियोहॉटस्टार का नया धमाका, द 50 रियलिटी शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

मुंबई। जियोहॉटस्टार पर जल्द शुरू होने जा रहा नया रियलिटी शो ‘द 50’ लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह इसमें शामिल होने वाले चर्चित सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स हैं। अब तक सामने आए नामों ने यह साफ कर दिया है कि मेकर्स इस शो को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं।
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल, दिग्विजय राठी और सोशल मीडिया सुपरस्टार मिस्टर फैज़ू (फैज़ू) जैसे बड़े नाम ‘द 50’ का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टीवी एक्टर्स और डिजिटल क्रिएटर्स की लंबी लिस्ट भी सामने आई है, जिनमें कुछ पुराने रियलिटी शो विनर्स और चर्चित चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सभी 50 कंटेस्टेंट्स के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

‘द 50’ के कॉन्सेप्ट की बात करें तो यह शो पूरी तरह से स्ट्रैटेजी, एलिमिनेशन और एंटरटेनमेंट पर आधारित होगा। सभी 50 कंटेस्टेंट्स को एक साथ एक मंच पर रखा जाएगा, जहां उन्हें लगातार टास्क और चैलेंज दिए जाएंगे। हर राउंड के साथ प्रतियोगिता और कठिन होती जाएगी और समय-समय पर कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होते रहेंगे। करीब 50 एपिसोड के बाद शो को अपना एक विनर मिलेगा।

इस रियलिटी शो की खास बात दर्शकों की सीधी भागीदारी है। दर्शक न सिर्फ अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर सकेंगे, बल्कि उन पर दांव लगाकर प्राइज मनी जीतने का मौका भी पाएंगे।अगर दर्शकों द्वारा चुना गया कंटेस्टेंट शो जीतता है, तो फैंस को भी इनाम का हिस्सा मिलेगा।

‘द 50’ को फिल्ममेकर फराह खान होस्ट करेंगी, जिनका बेबाक और मजेदार अंदाज शो में अलग ही रंग भरने वाला है। 1 फरवरी से शुरू होने वाला यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी कंटेंट की दुनिया में नया ट्रेंड सेट कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘द 50’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।