Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

झोर पुल पर वाहन के टक्कर से लगे लोहे के एंगल टूटा, घंटों रहा यातायात बाधित।

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

दारौंदाः दारौंदा–महाराजगंज मुख्य पथ पर स्थित सिरसांव की जर्जर झोर पुलिया पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही का मामला सामने आया है। सोमवार 10 फरवरी की रात करीब आठ बजे एक ओवरलोड पिकअप वाहन ने पुलिया पर लगे दक्षिण दिशा के लोहे के इंगल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिया के दोनों ओर लगे लोहे के इंगल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

घटना की सूचना तत्काल दारौंदा अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण को दी गई। अंचलाधिकारी द्वारा पथ निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लोहे के इंगल को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने की कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद रेलवे ढाला या महाराजगंज की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा कोई स्पष्ट चेतावनी संकेतक या मार्गदर्शक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिया की स्थिति को देखते हुए स्थायी मरम्मत एवं उचित संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।