Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

टिकट कटने पर विधायक कुसुम देवी रो पड़ीं

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

गोपालगंज सदर सीट से विधायक कुसुम देवी का टिकट कटने पर वे भावुक हो उठीं। उनके बेटे ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई। कुसुम देवी के समर्थक भी निराश हैं और उन्होंने पार्टी से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। समर्थकों का कहना है कि विधायक ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है।

भाजपा ने सदर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक कुसुम देवी की जगह बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाकर जिले की राजनीति में हलचल मचा दी। फैसले के बाद बुधवार शाम कुसुम देवी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की, जहां वे खुद को संभाल नहीं पाईं और फफक कर रो पड़ीं। विधायक को रोते देख समर्थक भी भावुक हो गए और कई की आंखें नम हो गईं।

कुसुम देवी ने कहा, “मेरे पति स्वर्गीय सुभाष सिंह चार बार विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री भी बने। उनके निधन के बाद पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया था, और जनता के आशीर्वाद से हम विजयी हुए। हमने हमेशा पार्टी और कमल निशान के लिए पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हमें धोखा दिया है।”

उनके पुत्र अनिकेत सिंह भी मां को रोते देख मंच पर ही फफक पड़े। उन्होंने कहा, “हमारा परिवार हमेशा भाजपा की सेवा में समर्पित रहा है, लेकिन आज जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है।”

अनिकेत सिंह ने बैकुंठपुर से प्रत्याशी बनाए गए मिथिलेश तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि “उन्हें बाहर से लाकर यहां थोपा गया है।” वहीं, मौके पर मौजूद समर्थकों ने मिथिलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी के निर्णय का विरोध किया। अनिकेत सिंह ने कहा कि “आने वाले दिनों में अपने लोगों से चर्चा कर अगली रणनीति तय की जाएगी।” संकेत मिल रहे हैं कि वे निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरने पर विचार कर सकते हैं।