Ad Image
Ad Image
SC ने हिमांता सरमा मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी || मोतिहारी: घोड़ासहन में संगठित साइबर आर्थिक अपराध नेक्सस का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार || रक्सौल बॉर्डर से 12 हजार नशीली सुई समेत 2 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार || प. बंगाल: ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल किया खारिज, काउंटिंग में सतर्कता का संदेश || MP के धार में इंदौर - अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत || PNG के साथ LPG कनेक्शन रखने वालों पर कार्रवाई के मूड में केंद्र सरकार || SC ने नाबालिक को गर्भपात की अनुमति रखी बरकरार, एम्स की याचिका खारिज || तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ठोरी–१ में ‘जनता के घर-घर डॉक्टर’ कार्यक्रम, 250 का निःशुल्क ईलाज

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल /बीरगंज: नेपाल के ठोरी ग्रामपालिका–1 में आज “जनता के घर-घर डॉक्टर” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रभु अस्पताल, वीरगंज के सहयोग तथा नागरिक समाज ठोरी के आयोजन में संचालित इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 250 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा सेवा प्रदान की गई।

कार्यक्रम के तहत 159 महिलाओं और 100 पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सहभागी लोगों का शुगर किट के माध्यम से रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं, आयोजकों ने यह जानकारी दी। गरीब, विपन्न तथा स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच से वंचित मरीजों को लक्षित करते हुए उनके घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवा और परामर्श प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय संतोष श्रेष्ठ के समन्वय तथा प्रतिनिधि सभा सदस्य टेकबहादुर शाक्य की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रभु अस्पताल बीरगंज के हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रयास तिमल्सिना और डॉ. सुरुचि श्रेष्ठ ने स्वास्थ्य सेवा प्रदान की।

कार्यक्रम में सांसद शाक्य ने भविष्य में इस प्रकार के सेवा-आधारित कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं, कार्यक्रम प्रमुख दिलीप राज कार्की ने कहा कि अस्पताल केवल व्यावसायिक संस्था न होकर सेवामुखी भी होना चाहिए और ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। इसी प्रकार, ठोरी ग्रामपालिका की अध्यक्ष गोकुली रेग्मी ने दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाले ऐसे अभियानों में ग्रामपालिका की ओर से आवश्यक सहयोग और समन्वय करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान ठोरी–1 स्थित वृद्धाश्रम में दवा सहायता प्रदान की गई तथा 16 वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।