Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डुमरिया से गया होते हुए पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिली राहत 

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने डुमरिया से गया होकर पटना तक सीधी बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को अब पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। यह सेवा सुबह 5:30 बजे डुमरिया से शुरू होती है और दिन में दो बार संचालित की जाती है।
डुमरिया से पटना तक की सीधी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब लंबी दूरी तय करने में बड़ी राहत मिली है। पहले डुमरिया से पटना जाने के लिए लोगों को पहले गया आना पड़ता था, फिर वहां से ट्रेन पकड़नी होती थी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब यह सफर लगभग साढ़े पांच घंटे में पूरा हो सकेगा।

सुबह 5:30 बजे डुमरिया से बस खुलती है जो 8 बजे गया बस डिपो पहुंचती है। वहां से तीन घंटे में पटना बांकीपुर बस स्टैंड पहुंचती है। इसी तरह दोपहर 1:30 बजे डुमरिया से दूसरी बस पटना के लिए रवाना होती है। वहीं, पटना से सुबह 5:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे डुमरिया के लिए वापसी की बसें उपलब्ध रहेंगी।

इस नई बस सेवा से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि खर्च भी कम होगा। लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस निर्णय का स्वागत किया है। स्थानीय निवासी उमेश प्रसाद, कांति देवी, रवि शंकर चौधरी आदि ने कहा कि इससे गांव का राजधानी से सीधा संपर्क स्थापित हुआ है।

बस सेवा से न सिर्फ डुमरिया के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि इमामगंज, श्रीपुर, और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी अब आसानी से पटना आ-जा सकेंगे। यह सेवा न सिर्फ यातायात के दृष्टिकोण से फायदेमंद है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।