Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ड्यूटी के दौरान बीमार पड़े गृह रक्षक कबीर अहमद का निधन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बीमार पड़े बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान कबीर अहमद का शनिवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गृह रक्षा वाहिनी जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मी उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार, एससी-एसटी थाना, सीवान में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक कबीर अहमद (बेल्ट संख्या 5379) की 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों की मदद से उन्हें पहले सदर अस्पताल, सीवान तथा बाद में डॉ. तौसीफ आजाद के यहां इलाज के लिए ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने उन्हें पटना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की। चिकित्सकों ने उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताते हुए घर ले जाकर सेवा करने की सलाह दी। परिजन 17 जुलाई की रात उन्हें घर लेकर पहुंचे, जहां 18 जुलाई की सुबह करीब 1:30 बजे उनका निधन हो गया।

निधन की सूचना मिलते ही बिहार गृह रक्षा वाहिनी जिला इकाई, सीवान के जिला अध्यक्ष सुमन यादव, कोषाध्यक्ष हरे राम प्रसाद, अयूब खान, कार्यालय के कंपनी कमांडर मोइनुद्दीन तथा अन्य कर्मी उनके पैतृक आवास ग्राम हथौड़ा पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा परिजनों को आश्वासन दिया गया कि विभागीय स्तर पर मिलने वाले सभी वैधानिक लाभ शीघ्र दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सभी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।