लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान । दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व के मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान जलेन्द्र राम, ललन राम एवं अशोक राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों के विरुद्ध पूर्व के मामलों में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढेबर गांव में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।







