Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके को 112 पर बढ़त

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में तमिलागा वेट्री कषगम (टीवीके) ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त बना ली है। आंकड़ों में पार्टी ने 112 पर बढ़त हासिल कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 234 में से 233 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें टीवीके 112 सीटों पर आगे चल रही है, जो इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

वहीं, अन्नाद्रमुक (AIADMK) 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और मुकाबले में बनी हुई है। द्रमुक (DMK), जो राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकतों में से एक है, फिलहाल 41 सीटों पर आगे चल रही है।

अन्य दलों की बात करें तो पीएमके 6 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर और भाजपा 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा भाकपा 2 सीटों पर, माकपा 1 सीट पर तथा अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

इस चुनाव में टीवीके और अन्नाद्रमुक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण उभरते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों ने यह संकेत दिया है कि पारंपरिक दलों को इस बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना की प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान सामने आने लगे।

अब सभी की नजरें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी और क्या टीवीके अपनी बढ़त को जीत में बदल पाती है या नहीं।