Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तिलक-कुशाग्र के शतकों से इंडिया-ए चमकी, नेपाल 26 रन पर ढेर

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

  • राइजिंग स्टार्स एशिया कप में कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला, प्रिंस यादव ने झटके पांच विकेट

दोहा: कप्तान तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए ने नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 11.3 ओवर में 26 रन पर सिमट गई। भारत की इस बड़ी जीत में तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के शतकों के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

42 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी इंडिया-ए

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के इस मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसका यह फैसला शुरुआती ओवरों में सही साबित हुआ। इंडिया-ए ने 42 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए।

अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आयुष बडोनी सिर्फ 2 रन ही बना सके। वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर 26 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जिम्मेदारी संभाली।

तिलक वर्मा का शानदार शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में सातवीं सेंचुरी

मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान तिलक वर्मा ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया। उन्होंने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल रहे तिलक ने शुरुआत में विकेट बचाकर खेला और फिर मौके मिलने पर बड़े शॉट लगाए। उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि टीम को बड़े स्कोर की राह पर भी पहुंचाया। इस शतक के साथ तिलक वर्मा ने अपने लिस्ट-ए करियर का सातवां शतक पूरा किया।  कप्तान के तौर पर दबाव में खेली गई यह पारी इंडिया-ए के लिए बेहद अहम रही।

कुमार कुशाग्र ने भी ठोका शतक, तिलक के साथ जोड़े 206 रन

तिलक वर्मा को दूसरे छोर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का शानदार साथ मिला। कुशाग्र ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और नेपाली गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने 102 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और पांच छक्के निकले। कुशाग्र ने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी हुई। यही मुकाबले का सबसे अहम मोड़ साबित हुआ। 42 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली टीम ने इस साझेदारी की बदौलत न सिर्फ वापसी की, बल्कि नेपाल के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की मजबूत नींव भी तैयार कर दी। कुशाग्र 248 रन के टीम स्कोर पर आउट हुए, जबकि तिलक ने 283 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया। दोनों के पवेलियन लौटने के बावजूद भारतीय पारी की रफ्तार कम नहीं हुई।

सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में ठोके नाबाद 36 रन

पारी के अंतिम ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का ध्यान खींचा। उन्होंने महज 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बना दिए। उनकी पारी में एक चौका और चार छक्के शामिल रहे। सूर्यांश ने 257.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी की मदद से इंडिया-ए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन तक पहुंच गई। नेपाल को जीत के लिए 333 रन का लक्ष्य मिला। नेपाल की ओर से ललित राजवंशी और संदीप लामिछाने ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि नंदन यादव को दो सफलताएं मिलीं।

हर्षित राणा ने पहले ओवर में दिया झटका, नेपाल की शुरुआत बिगड़ी

333 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। हर्षित राणा ने पारी के पहले ही ओवर में अर्जुन कुमाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत-ए को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद प्रिंस यादव ने दूसरे ओवर में दीपक डुमरे और बासिर अहमद को आउट कर नेपाल की मुश्किलें बढ़ा दीं। शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने से नेपाली बल्लेबाज दबाव में आ गए। भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और नेपाल की पारी संभलने से पहले ही बिखर गई।

प्रिंस यादव ने झटके पांच विकेट, हर्षित राणा ने भी मचाया कहर

नेपाल की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त करने में प्रिंस यादव की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने पांच ओवर में सिर्फ छह रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी के सामने नेपाली बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। दूसरी ओर हर्षित राणा ने छह ओवर में 16 रन देकर चार विकेट हासिल किए। दोनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर नेपाल के नौ विकेट चटकाए। शाहबाज अहमद ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

नेपाल की ओर से पवन सर्राफ और राशिद खान छह-छह रन बनाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर रहे। कोई भी नेपाली बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई।

लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे छोटे स्कोरों में शामिल हुआ नेपाल का 26 रन

नेपाल का 26 रन पर सिमटना लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास के सबसे कम टीम स्कोरों में शामिल हो गया। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह लगातार विकेट निकाले, उससे नेपाल की टीम पूरे मैच में दबाव से बाहर नहीं निकल सकी।

इंडिया-ए ने 306 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। बल्लेबाजी में दो शतक और गेंदबाजी में नौ विकेट लेने वाले दो तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रहा।