Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तुरकौलिया: CSP संचालक पर हमला, मारी गोली

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

अपराधियों ने संचालक राम पुकार सहनी को गोली मारी, लेकिन वे तिजोरी बंद करने में सफल रहे, लूट असफल। 

पूर्वी चंपारण: जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बार फिर आतंक का माहौल बना दिया। बुधवार को कवलपुर इलाके में, अपराधियों ने एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक राम पुकार साहनी को गोली मार दी, जब उन्होंने लूट का विरोध किया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

लूट में असफल रहे अपराधी

यह घटना तब हुई जब सीएसपी संचालक राम पुकार साहनी अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी उजला अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने राम पुकार साहनी से लूट की कोशिश की, लेकिन साहनी ने बहादुरी से विरोध किया और समय रहते अपनी तिजोरी बंद कर दी। लूट में असफल रहने पर, गुस्साए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने एसआईटी का किया गठन, कुछ नाम सामने आए

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए राम पुकार साहनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जाँच टीम का गठन किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की, जिससे कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए। पुलिस इन नामों के आधार पर अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि अपराधी लूट में सफल नहीं हो पाए थे।

 पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।