Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेजतर्रार SI सुमन कुमारी बनीं सिवान महिला थाना अध्यक्ष

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती । 

सीवान : पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) सुमन कुमारी को सिवान महिला थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व वह दरौंदा थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थीं।

सुमन कुमारी अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न कांडों के अनुसंधान में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका के लिए जानी जाती रही हैं। दरौंदा थाना में पदस्थापन के दौरान उन्होंने कई मामलों के निष्पक्ष एवं त्वरित अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें महिला थाना की कमान सौंपी है।

पुलिस महकमे में उन्हें एक तेजतर्रार और दक्ष अधिकारी के रूप में माना जाता है। महिला थाना अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनसे महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन की अपेक्षा की जा रही है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके नेतृत्व में महिला थाना की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई है।