Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाईक को मारी टक्कर, 3 घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गाँव के समीप घटित हुई है, जहाँ माझी बरौली सड़क पर रंगरौली गाँव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक जो हैं गंभीर रूप से घायल हो गएं।

वहीं टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी जाकर पेड़ से टकराते हुए रोड के किनारे खाई में पलट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा ही तीनों घायल युवक को महाराजगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवकों की पहचान करण कुमार साह पिता टुंटुन साह, हिमांशु ठाकुर पिता अशोक ठाकुर, प्रियांशु ठाकुर पिता रजेश ठाकुर, घर मडसरा के मट्ठिया थाना दरौंदा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस और एक 112 की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, वहीं स्कॉर्पियो ड्राइवर जो है मौके से फरार हो गया है।