Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

त्योहारों पर राहत: बिहार के लिए चलेंगी 299 स्पेशल बसें

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

छठ, होली और दिवाली पर बिहार आने की चिंता खत्म, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों से चलेंगी 299 बसें: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने प्रवासी बिहारी नागरिकों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब त्योहारों के मौसम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से बिहार आने वालों को बसों की कमी या सफर की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 299 नई अंतरराज्यीय बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रा सुगम होगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

त्योहारों के समय बिहार आने वाले प्रवासी नागरिकों को अक्सर बसों की कमी और यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख अवसरों पर यह समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने 24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 299 नई अंतरराज्यीय बसें चलाने का निर्णय लिया है।

इनमें 75 वातानुकूलित (AC) और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत 150 अतिरिक्त AC बसों का भी संचालन किया जाएगा। ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से बिहार के लिए चलेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह निर्णय प्रवासी बिहारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आने वाले समय में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी, जिससे बिहार आने-जाने में किसी को परेशानी न हो। राज्य सरकार केंद्र सरकार से भी त्योहारों के समय विशेष ट्रेनों की मांग करेगी ताकि बहुआयामी आवागमन साधन उपलब्ध हो सकें।