Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रारूप का हुआ प्रकाशन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा. राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को क्षेत्रवार प्रारूप का प्रकाशन हो गया. बता दें कि इस पर 11 मई को दावा-आपत्ति ली जाएगी. वहीं 25 मई को अंतिम मतदाता सूची और 29 मई को जिला गजट प्रकाशित होगा.

इसमें जिला परिषद, पंचायत समिति व पंचायत सदस्य, मुखिया, पंच और सरपंच के पद शामिल हैं. इसके पहले शुक्रवार को संयुक्त निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी पत्र के मुताबिक वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव कराया जाएगा. जिसमें नए सिरे से आरक्षण तय होगा. यह सभी काम डिजिटल मोड में होंगे. पिछली बार ग्रामीण पंचायतों के कुछ हिस्से नगर निकायों में शामिल हुए हैं. इस बदलाव के बाद बचे पंचायत क्षेत्र की जनसंख्या का डाटा जारी किया जाएगा. पहले भाग में उन क्षेत्रों का डेटा होगा, जिनमें 2015 के बाद से भौगोलिक परिवर्तन नहीं हुआ है. दूसरे भाग में नगर निकायों के गठन से प्रभावित क्षेत्रों का विवरण शामिल होगा.

विलोपित और शेष वार्डों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी. आम लोगों की सुविधा के लिए प्रारूप का प्रकाशन ग्राम पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय सहित अनुमंडल कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया है. इसके देखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मीडिया कॉर्नर पर भी अपलोड किया जाएगा. इस साल के पंचायत चुनाव में बदलाव की संभावना है. जो सीटें पिछले दो चुनावों से अनारक्षित थीं, वे आरक्षित हो सकती हैं. जो आरक्षित थीं, वे अनारक्षित या किसी अन्य वर्ग के खाते में जा सकती हैं. यह आवंटन एक बार फिर से विभिन्न श्रेणियों की जनसंख्या के अवरोही क्रम (ज्यादा से कम आबादी वाले क्षेत्र) के आधार पर होने की संभावना है.