Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

थावे मंदिर चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज सात दिनों के भीतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राय के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है। मंगलवार को जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक राय ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी योजना बनाई थी। उसने बिहार पुलिस पर आधारित फिल्म खाकी और यूट्यूब पर मौजूद कई क्राइम वीडियो देखकर चोरी का प्लान तैयार किया। जांच में सामने आया है कि 10 और 11 दिसंबर को मंदिर परिसर की रेकी की गई थी, जिसके बाद 17 दिसंबर की रात गर्भगृह से माता का सोने का मुकुट, सोने की छतरी और हार चोरी कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि इस वारदात में दो चोर शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी दीपक राय पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। वह इसी साल 3 मार्च को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में स्थित शीतला मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। 13 नवंबर को जेल से रिहा होने के बाद उसने थावे मंदिर में चोरी की योजना बनाई।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने गए जूते, बैग और मफलर बरामद किए हैं। चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज में लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस कांड में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गौरतलब है कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। वहीं, घटना के बाद जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने मंदिर पहुंचकर सोने का मुकुट और आभूषण दान किए थे और चोरी करने वालों को शीघ्र सजा मिलने की बात कही थी। उनके बयान के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।