Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरोगा हत्या कांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

दरौंदा (सिवान):  दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव नवका टोला गांव के समीप एएसआई अनिरुद्ध कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। शनिवार को एसडीपीओ अमन कुमार एवं थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि एएसआई की हत्या तीन दिन पहले एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लगातार छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार (पिपरा दरौंदा), रंजन कुमार श्रीवास्तव (इंदौली, महाराजगंज), संदीप सिंह (पसनौली सागर), इमरान अंसारी (नेपालगंज, नेपाल), समीर इद्रीशी, नर्तकी निहारिका सिंह ठाकुर उर्फ निहारिका खान और लक्ष्मी सिंह ठाकुर शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि नर्तकी निहारिका ने षड्यंत्र के तहत एएसआई को अपने पास बुलाया था, जहां पहले से छिपे अन्य आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दिवाली के दिन निहारिका के पति इमरान अंसारी और एएसआई के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सभी ने मिलकर यह घटना रची।