Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दरौंदा: सीवान–छपरा मुख्य पथ पर दरौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक कार ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कमसड़ा गांव के पास सड़क को लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया। इससे एनएच-531 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। ग्रामीणों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

घायल व्यक्ति की पहचान बलूही निवासी 60 वर्षीय नौलाख साह के रूप में हुई है। वे साइकिल से बगौरा से अपने गांव बलूही लौट रहे थे। कमसड़ा के पास सड़क पार करते समय सीवान से छपरा की ओर जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सीवान रेफर कर दिया गया। सीवान से भी उनकी हालत नाजुक होने के कारण आगे रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण आरोपी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।