Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: जीविका द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक

लोकल डेस्क |

सीवान/दरौंदा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जीविका की ओर से सिरसांव पंचायत के सिरसांव गांव स्थित बूथ संख्या 232 एवं 233 पर शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बीपीएम अमित प्रीतम ने किया। कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता तथा मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत राजकीय मध्य विद्यालय उजाय स्कूल से हुई और वार्ड संख्या 09 में इसका समापन हुआ।

इसी क्रम में बूथ संख्या 102 वार्ड 11 करसौत, बूथ संख्या 277 फतेहपुर तथा बूथ संख्या 317 पांडेपुर में भी जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया और आगामी 6 नवंबर को मतदान में भाग लेने की शपथ ली। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करेंगी।

रैली के दौरान जीविका दीदियों ने प्रेरक नारे लगाए:—

  • “पहले मतदान, फिर जलपान”

  • “वोट डालने जाना है, चुनाव का पर्व मानना है”

  • “हमको यह समझना है, सबको वोट दिलाना है”

  • “जो दे साड़ी और नोट, उसको कभी न देंगे वोट”

इसके साथ ही दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। मौके पर राकेश कुमार, पवन कुमार, रिंकू कुमारी, रजून देवी, रीना देवी, आरती देवी, गुड़िया कुमारी, नीलू कुमारी, पूजा कुमारी, सफ़ीना खातून, अजमेरी खातून, रीमा गुप्ता, निधि देवी समेत लगभग 250 जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।