Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: नई चेतना 4.0 के तहत भव्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा। नई चेतना अभियान 4.0 के तहत शनिवार को बीआरसी स्कूल परिसर में एक दिवसीय भव्य खेलकूद, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंश राज जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, रमसापुर, नारी एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड एवं पृथ्वी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, जलालपुर, दरौंदा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की छुपी प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे हुई। प्रत्येक कैडर से न्यूनतम 30-30 जीविका दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूकता तथा महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी और जागरूकता रैली के साथ-साथ विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे जीविका दीदियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट, लफा-डोड़ी, फुटबॉल, लूडो और कैरम बोर्ड शामिल रहे। बौद्धिक प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, भाषण और निबंध लेखन कराया गया, जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गीत-संगीत और रंगोली प्रस्तुत की गई।

यह आयोजन भारत सरकार एवं जीविका मिशन द्वारा संचालित नई चेतना 4.0 अभियान का हिस्सा है, जो 31 जनवरी 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। दरौंदा में आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 12 खेलों के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जीविका से जुड़े राकेश कुमार, पवन कुमार, लतिका कुमारी, रीता कुमारी, रिंकू कुमारी, इरशाद, शोभा देवी, रेखा देवी, हुस्ना आरा, मंजू देवी, इंदु देवी, पौधारो देवी, जुलेखा खातून, क्लस्टर फेसिलिटेटर लक्ष्मीना कुमारी, संगीता देवी, निशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां एवं ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे।