Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम में 4 पंचायतों की समस्याओं का समाधान

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दारौंदा: प्रखंड क्षेत्र की रामगढ़ा, रसूलपुर, मडासरा एवं कोडारी कला पंचायतों में मंगलवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। यह आयोजन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर बीपीएम अमित प्रीतम की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पंचायती राज, राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, मनरेगा, बिजली समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर पदाधिकारियों व कर्मियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

बीपीएम अमित प्रीतम ने बताया कि मौके पर दो पेंशन आवेदन, दो जन्म प्रमाण पत्र और दो जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ मामलों का निपटारा तुरंत कर दिया गया, जबकि बाकी आवेदनों को प्रक्रिया में लिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने वृद्धा एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, नल-जल योजना, सड़क और बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

बीपीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, कृषि सलाहकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।