Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा रेलवे ढाला पर ब्रिज का निर्माण हो - इंकलाबी नौजवान सभा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

दरौंदा. इंकलाबी नौजवान सभा दरौंदा प्रखंड कमिटी का विस्तारित बैठक बुधवार को सिरसाव में हुआ. इस बैठक को इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित ने संबोधित करते हुए कहा कि  महाराजगंज एवं दरौंदा की जनता को सबसे ज्यादा दिक्कत दरौंदा-महाराजगंज रोड पर स्थित रेल फाटक से है.

जब भी कोई आता है इस फाटक पर घंटों देर इंतजार करना पड़ता है. अगर कोई घायल या बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए सीवान या पटना जाना होता है. वैसे लोगो को काफी समस्या होती है. इस रेलवे फाटक को क्रॉस कर के ऑफिस जाने वाले लोगों को भी काफी समस्या होती है. लोगो की इस मांग को देखते हुए भाकपा माले ने बैठक कर प्रशासन सहित सरकार को औगत करा रहा है. अगर इस पर भी ध्यान नहीं जाती है तो फाटक के लिए आंदोलन किया जाएगा. सांसद एवं विधायक वर्तमान सरकार में है फिर भी ओवर ब्रिज एवं दरौंदा से पटना जाने के लिए कोई ट्रेन की ठहराव के लिए मांग नहीं कर रहे हैं. ट्रेन नहीं होने के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अरविंद प्रसाद ने किया. वही बैठक को अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड सचिव रामायण यादव ने भी संबोधित किया. इस बैठक में पंकज यादव, मंजय राम, विशाल मांझी, मृत्युंजय यादव, पंकज यादव, धन यादव, कमलेश राम, विजय महतो, अमन साह सहित तमाम नौजवान लोग उपस्थित थे.