Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा व्यापार मंडल व रामगढ़ा पैक्स  चुनाव का अधिसूचना जारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौदा. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य की प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत  पैक्स समितियों में प्रबंधकारिणी समिति के गठन के लिए चुनाव कराया जाएगा. जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 23 मार्च 2026 से हो गई है. नामांकन 8 एवं 9 अप्रैल को लिया जाएगा, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 व 11 अप्रैल को की जाएगी.

नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया 13 अप्रैल को पूरी होगी. अधिसूचना के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी, जबकि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी. इस संबंध में बीसीओ रामनारायण साह ने बताया कि दरौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढा पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के लिए चुनाव होगी, उन्होंने बताया कि प्राधिकार ने स्पष्ट किया है कि ये चुनाव उन पैक्स समितियों में कराए जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जो भंग या अधिगृहित हैं अथवा जिनमें पद रिक्त हैं. चुनाव पूरी तरह से प्राधिकार के नियंत्रण, निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न होगा.
मतदाता सूची के संदर्भ में बताया गया कि 31 जनवरी 2026 को कट-ऑफ तिथि मानते हुए सूची तैयार की गई थी, जिसका अंतिम प्रकाशन 12 मार्च 2026 को किया गया. कुल 361 पैक्स के लिए सूची जारी की गई थी,