Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली में 'आप' को झटका, 15 पार्षदों ने बनाई नई पार्टी 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी'

रिपोर्ट: श्रेया पांडेय

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर एक नया राजनीतिक दल 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' (Indraprastha Vikas Party) की स्थापना की है। इस नए दल का नेतृत्व वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल कर रहे हैं।

मुकेश गोयल के अनुसार, आम आदमी पार्टी में विकास कार्यों की अनदेखी और आंतरिक असंतोष के कारण पार्षदों ने यह निर्णय लिया है। गोयल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पार्टी के भीतर गंभीर मतभेद उभर रहे थे, जिन पर नेतृत्व ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते पार्षदों ने मिलकर एक नई पार्टी का गठन करने का निर्णय लिया।

इस नई पार्टी का नाम 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' रखा गया है, जो दिल्ली के विकास और पारदर्शिता पर ध्यान केंद्रित करेगी। नई पार्टी के गठन के बाद मुकेश गोयल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता के कल्याण और स्थानीय मुद्दों का समाधान करना है।

आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि दिल्ली नगर निगम में पहले ही पार्टी को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में कई पार्षदों ने भाजपा का भी दामन थाम लिया था। ऐसे में 15 पार्षदों के एक साथ इस्तीफा देने से AAP की सियासी स्थिति और कमजोर हो सकती है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन MCD के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। अब देखना यह होगा कि नई पार्टी का क्या रुख रहेगा और दिल्ली की राजनीति में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

क्या इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी AAP के लिए चुनौती बनेगी या फिर यह सिर्फ असंतुष्ट नेताओं का अस्थाई मोर्चा साबित होगी, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।