Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दवा की आड़ में नशे का धंधा, ट्रामाडोल के सात कार्टन के साथ तस्करी का पर्दाफाश

ऑल्टो कार से लाखों की नशीली दवा जब्त, रामगढ़वा में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, सात कार्टन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड बरामद

रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण): जिले में मादक दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो कार से लाखों रुपये मूल्य की ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल जब्त की गई। बरामद दवा को सात कार्टनों में भरा गया था, जिसे गुप्त रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने किया। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके से होकर एक संदिग्ध वाहन गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसके दौरान उक्त ऑल्टो कार को रोका गया और उसमें से भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए।

ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एक प्रतिबंधित औषधि है, जिसका उपयोग सामान्यतः तेज दर्द में किया जाता है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के रूप में और अन्य मादक पदार्थों के निर्माण में होता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में दवा की बरामदगी इस ओर संकेत देती है कि इसके पीछे कोई संगठित तस्कर गिरोह काम कर रहा है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को उजागर करने के लिए गहन जांच में जुटी है। प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत इसे एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस की यह कार्रवाई निर्णायक कदम साबित होगी और इससे जनता का भरोसा भी मजबूत हुआ है।