Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा की बेटी ने रचा इतिहास

लोकल डेस्क |

दारौंदा: प्रखंड के जलालपुर तिवारी टोला निवासी राजेश कुमार तिवारी एवं बीणा देवी तिवारी की पुत्री रिया तिवारी ने दक्षिण एशियाई बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

24 से 29 दिसंबर तक चली इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा नेपाल, भूटान और श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने थी, जहां भारत ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 35–13, 35–13 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत में रिया तिवारी की अहम भूमिका रही।

रिया के पिता राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वे वर्तमान में परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में रहकर कपड़े का व्यवसाय करते हैं। रिया की प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कबीरधाम से हुई। आठवीं कक्षा में ही रिया की बॉल बैडमिंटन में रुचि को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने अविनाश चौहान को उनका कोच नियुक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में रिया ने लगातार सफलता हासिल की।

रिया तिवारी अब तक देश के लिए 15–16 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। तीन बहन और एक भाई वाले परिवार में रिया की दो बहनें प्रिया तिवारी, जिया तिवारी और भाई अतुल तिवारी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। रिया स्वयं वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि उनकी माता बीणा देवी तिवारी गृहिणी हैं।

अपनी सफलता का श्रेय रिया ने अपने माता-पिता और कोच अविनाश चौहान को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, परिवार का निरंतर सहयोग और कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हो सका है। रिया की इस उपलब्धि से दारौंदा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।