Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा थाना के SI ने चावल लदा ट्रक UP से किया बरामद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । दारौंदा थाना कांड संख्या 323/22 से जुड़े बहुचर्चित चावल लदे ट्रक को पुलिस ने चार वर्ष बाद बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज से चावल लदा ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक द्वारा गायब कर दिया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कांड के अनुसंधानकर्ता (आईओ) सह अवर निरीक्षक (एसआई) सुनील कुमार ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से उक्त ट्रक को बरामद किया। बरामदगी के बाद ट्रक को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर दारौंदा थाना लाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा संबंधित आरोपितों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। ट्रक की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।